फजर की सुन्नत नमाज छुटने पर क्या करे?

 

फजर की सुन्नत नमाज छुटने पर क्या करे

नमाज की २ ही किस्मे है, एक फर्ज और दुसरी नफील। नफील नमाज की उलमाओ ने सुन्नते मोअक्कदा, गैरमोअक्कदा और नफील एैसी दर्जाबंदी की है।

हदीस - हजरत आयशा (रजि) से मरवी है के, नबी () नवाफील नमाज में सब से ज्यादा फजर की सुन्नतो का एहतेमाम करते थे। (सहीह बुखारी-किताब-९, हदीस-१११, इंटरनùशनल नंबर में किताब-९, हदीस-११०१)

पता चला के फर्ज के अलावा जो नमाज है वो नफील होती है।

हजरत कैस बीन उमरो (रजि) बयान करते है के, रसुलुल्लाह () ने एक शख्स को देखा जो फजर की नमाज के बाद २ रकाते पढ रहा था तो रसुलुल्लाह () ने फरमाया सुबाह की नमाज २ रकाते है तो इस शख्स ने जवाब दिया के मै ने पहेली २ सुन्नते नही पढी थी तो रसुलुल्लाह () खामोश हो गए (सुनन अबी दाऊद-१२६७)

पता चला के फजर की सुन्नत नमाज छुट जाने पर फर्ज नमाज के फौरन बाद छुटी हुई सुन्नत नमाज पढी जा सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

टखनो के उपर पँट के पायचे

खुदकुशी करना कैसा है?

वो काम जो नमाज के दौरान करना जायज है